Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी...

फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

CG News : 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक दुखद घटना सामने आई है। राधिका नगर, सुपेला निवासी 18 वर्षीय अरीना करत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 12वीं कक्षा की छात्रा थी और लंबे समय से खराब स्वास्थ्य से जूझ रही थी। परिजनों के अनुसार, इस साल उसके परीक्षा परिणाम भी अच्छे नहीं रहे थे, जिसके चलते वह तनाव में थी।

CG News : सुपेला थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस आत्महत्या के पीछे की वजह क्या थी। परिजनों का कहना है कि अरीना की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और परीक्षा में खराब प्रदर्शन ने उसे और परेशान कर दिया था। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire