Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, विश्व पर्यटन दिवस पर सामुदायिक और एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्टता का जश्न...
- Rohit banchhor
- 27 Sep, 2024
चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए जबकि ढूढमारस को एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है।
CG News : रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में उसके बेहतरीन कार्यों के लिए भारत सरकार ने सम्मानित किया है। बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 में विशेष सम्मान से नवाजा गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया।
CG News : चित्रकोट और ढूढमारस की विशिष्टताएँ-
चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए जबकि ढूढमारस को एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर स्थानीय समुदाय और पर्यटन विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह सम्मान छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूती देता है।

CG News : स्थानीय समुदाय की भूमिका-
इस पुरस्कार के पीछे स्थानीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ढूढमारस गांव अपनी रोमांचक एडवेंचर गतिविधियों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है, जबकि चित्रकोट का जलप्रपात अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। इस सम्मान से इन दोनों पर्यटन स्थलों की पहचान और भी व्यापक हो गई है।
CG News : भविष्य की दिशा-
सीएम साय ने आगे कहा कि राज्य में वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ का पर्यटन उद्योग और गति पकड़े। यह उपलब्धि निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में मदद करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Supreme Court: आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध को खराब चरित्र का आधार नहीं माना जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
- 2. Bihar: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन थाना प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री चौधरी ने जताया शोक
- 3. MP Crime : दोहरा हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी, खेत पर सो रहे बुजुर्ग दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
- 4. UP News : बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढही, दबने से मां-बेटी की मौत, मासूम जिंदगी के लिए जूझ रहा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

