Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा को मिली मंजूरी, 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के निर्माण के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए स्वीकृत

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा को मिली मंजूरी, 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के निर्माण के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए स्वीकृत
X

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा पर राज्य सरकार ने अमल शुरू कर दिया है। राज्य बजट में प्रस्तावित 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इस निर्णय को प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

CG News : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।”

CG News : प्रत्येक नर्सिंग कॉलेज के लिए 8 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। ये नए नर्सिंग कॉलेज निम्न जिलों में स्थापित किए जाएंगे- दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, धमतरी, जांजगीर-चांपा और नवा रायपुर (अटल नगर)।

CG News : इन संस्थानों की स्थापना से राज्य के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों के विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा “हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के हर युवा को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा मिले। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों की स्वीकृति से न केवल स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय जुड़ेगा, बल्कि कुशल मानव संसाधन के माध्यम से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी।”

CG News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। नर्सिंग कॉलेजों के निर्माण के लिए दी गई स्वीकृति युवाओं के लिए अवसर सृजन और सेवा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम है।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire