Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह विभाग की ली समीक्षा बैठक, कहा-पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य
CG News:रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नए आपराधिक कानून, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), को प्रभावी ढंग से लागू करने को प्राथमिकता बताया। साय ने कहा कि यह कानून न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, अपराधियों में भय और जनता में विश्वास बढ़ाएगा।
CG News: पुलिस को व्यावहारिक प्रशिक्षण का निर्देश
मुख्यमंत्री ने पुलिस, अभियोजन अधिकारियों और कर्मचारियों को नए कानूनों के लिए प्रशिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने जिलों में चरणबद्ध कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करने, केस स्टडी व मॉक ट्रायल के जरिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
CG News: जांच प्रणाली में सुधार पर जोर
साय ने अपराध जांच को वैज्ञानिक और विश्वसनीय बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सिर्फ गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं, बल्कि ठोस सबूतों के साथ जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को सजा मिले। जांच अधिकारियों को डिजिटल फॉरेंसिक, सीसीटीएनएस और आधुनिक तकनीकों में निपुण बनाने का निर्देश दिया।
साइबर अपराध पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने को सरकार का मुख्य लक्ष्य बताया। इसके लिए जांच में पारदर्शिता और तेजी लाने को कहा। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर सेल को मजबूत करने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
CG News: बैठक में शामिल अधिकारी
बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, डीजीपी अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव राहुल भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर के चलते शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
- 2. UP Crime : जंगल में मिला BKU नेत्री का जला कंकाल, ब्लैकमेलिंग से परेशान आरोपी ने की हत्या, ऐसे खुला खौफनाक राज
- 3. India Navy Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में महाजंग के बीच ओमान की खाड़ी में भारत ने उतारी वारशिप, आईएनएस सूरत तैनात, अलर्ट मोड में इंडियन नेवी
- 4. Mahakaal Darshan: सुबह-सुबह करें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलौकिक दर्शन, जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति!, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

