Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- नक्सलवाद के खिलाफ हमारे जवान डटकर लड़ रहे

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- नक्सलवाद के खिलाफ हमारे जवान डटकर लड़ रहे
X

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में हुई नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बहादुर जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने यह बात रायपुर से बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कल हुए ऑपरेशन में DRG के तीन जवान शहीद हुए हैं और राज्य सरकार उनके साहस और बलिदान को हमेशा याद रखेगी। मुख्यमंत्री साय ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान उन्हें इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल हुई है और बड़ी संख्या में नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बताया कि बीजापुर में ऑपरेशन के दौरान 16 नक्सली मारे गए। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने बहादुरी से ऑपरेशन को अंजाम दिया, और तीन जवानों की शहादत नासमझ और कायराना हरकतों के बावजूद व्यर्थ नहीं जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire