Create your Account
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद और रायगढ़ जिले के दौरे पर, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल
- VP B
- 21 Jul, 2024
मुख्यमंत्री साय सुबह 10:35 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे
CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव, रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् तथा कोसमनारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
CG News: कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 10:35 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:05 बजे बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव पहुंचेंगे, जहां वे जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेंगे।
CG News: इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे और ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् के पश्चात कोसमनारा जाएंगे। मुख्यमंत्री का कोसमनारा में संध्या 3:30 बजे से 4:00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे ओपी जिन्दल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से संध्या 4:55 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर लौट आएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
- 2. West Bengal: पश्चिम बंगाल में सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्तार, सात राष्ट्रीय राजमार्ग को NHAI-NHIDCL को सौंपने की दी मंजूरी
- 3. CG Crime : जामताड़ा गैंग का भंडाफोड़, साड़ी बेचने की आड़ में ट्रेन में उड़ाते थे गहने, 4 महिलाएं सहित 6 गिरफ्तार
- 4. CSK vs MI IPL 2026: चेपॉक में हाई-वोल्टेज मुकाबला, मुंबई ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

