Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ, कहा- युवाओं को मिलेगा एडवांस ट्रेनिंग

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ, कहा- युवाओं को मिलेगा एडवांस ट्रेनिंग
X

CG News : जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जिला अस्पताल के पास 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस आधुनिक सुविधा से जशपुर के युवा खिलाड़ियों को पेशेवर स्तर पर स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग का प्रशिक्षण मिल सकेगा।

CG News : युवाओं को मिलेगा एडवांस ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह स्टेडियम जिले के इच्छुक युवाओं को पर्वतारोहण की आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के साथ प्रशिक्षण देने का बेहतरीन माध्यम बनेगा। वर्तमान में जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग समूह के सहयोग से 15 सदस्यों का समूह सक्रिय है, जिसमें 5 मास्टर ट्रेनर युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

CG News : आधुनिक सुविधा और सुरक्षा पर जोर

स्टेडियम के मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह ने बताया कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। रवि कुमार सिंह स्वयं प्रोफेशनल क्लाइम्बिंग गाइड इंस्टीट्यूट (PCGI-US) से अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चुके हैं। अन्य मास्टर ट्रेनरों में तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक शामिल हैं।

CG News : शुभारंभ समारोह में उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक रामप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डीएफओ शशि कुमार, विजय आदित्य सिंह जूदेव और आरईएस अधिकारी राजेश श्रीवास्तव सहित कई खिलाड़ी और कोच मौजूद रहे। इस नए इंडोर स्टेडियम के शुभारंभ से जशपुर जिले के युवा अब घरेलू स्तर पर ही पेशेवर स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग ट्रेनिंग ले सकेंगे, जिससे राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की संभावनाएं बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस कदम को खेल प्रेमियों और युवाओं ने सराहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire