Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जहां भांजे को भगवान का स्वरूप माना जाता है...

इसके साथ ही उन्होंने बलरामपुर कॉलेज में एक ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा भी की।

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जहां भांजे को भगवान का स्वरूप माना जाता है...
X

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रभु श्रीराम हर कण में बसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यहां के लोग भगवान श्रीराम को अपने भांजे के रूप में पूजते हैं और उनके चरणों में श्रद्धा से प्रणाम करते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत अब तक 20,000 से अधिक लोग अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।

CG News : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर सरगुजा और बस्तर जिले में। तातापानी जैसे स्थल यहां की सुंदरता और धार्मिक महत्व को देखते हुए जल्द ही प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थलों के विकास से रोजगार और आय के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने 177 करोड़ रुपये की लागत से 198 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया, जिसमें 140 कार्यों का भूमिपूजन और 58 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

CG News : नालंदा परिसर और कॉलेज के विकास की घोषणा-
मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया, जो विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सहायक होगा। इसके साथ ही उन्होंने बलरामपुर कॉलेज में एक ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा भी की।

CG News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 बेटियों की शादी-
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 बेटियों की शादी का भी उल्लेख किया और नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इन बेटियों के सुखमय जीवन की कामना की।

CG News : तातापानी संक्रांति परब का महत्व-
तातापानी संक्रांति परब को मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का गौरव बताया और कहा कि यह आयोजन समाज में एकता और सौहार्द का प्रतीक है। इस महोत्सव में लोक कला प्रस्तुतियों, पतंगबाजी, पैरासेलिंग और किसान संगोष्ठी जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

CG News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों के पालन पर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान-
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के समग्र विकास के उद्देश्य को साझा किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटियों के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाओं को लागू किया है।

CG News : कृषि क्षेत्र में रिकार्ड धान खरीदी-
मुख्यमंत्री ने इस साल धान की अच्छी फसल होने की बात कही और बताया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि किसानों को उनके खातों में जल्द ही अंतर की राशि भी भेजी जाएगी।

CG News : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का वितरण-
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति की बात की और कहा कि इस योजना के तहत राज्य के लाखों परिवारों को अपने घर मिलेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 3 लाख और नए प्रधानमंत्री आवास की घोषणा की गई है।

CG News : समाज के कमजोर वर्गों के लिए सरकार की योजनाएं-
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने समाज के कमजोर वर्गों की जीवनशैली में सुखद बदलाव लाया है। इस कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शंकुतला पोर्ते, सरगुजा विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire