Create your Account
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोगड़ा आश्रम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की...
- Rohit banchhor
- 23 Feb, 2025
सरकार प्रदेश के सभी धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत और नवनिर्वाचित पार्षद तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
CG News : बता दें कि मुख्यमंत्री ने आश्रम में मां काली के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा हमारी पहचान है और यह हमें सदैव प्रेरणा देती है।
CG News : इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम के विकास और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
- 2. PandwaniSinger Teejan Bai Passes Away: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
- 3. Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
- 4. TMC: टीएमसी और ममता को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

