Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Former cricketer Mohammad Azharuddin: राजनीति की पिच पर बैटिंग करेंगे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, 31 अक्टूबर को तेलंगाना सरकार में लेंगे मंत्री पद की शपथ
Former cricketer Mohammad Azharuddin: हैदराबाद। Telangana Cabinet Minister: पूर्व क्रिकेटर और एमएलसी मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है। वे 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस फैसले की बड़ी वजह जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाला उपचुनाव है। इस सीट पर करीब 30% मुस्लिम मतदाता हैं, इसलिए कांग्रेस को उम्मीद है कि अजहरुद्दीन की एंट्री से पार्टी को बड़ा फायदा मिलेगा।
Former cricketer Mohammad Azharuddin: अभी तेलंगाना की कांग्रेस सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। इसको लेकर सरकार पर मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लग रहा था। अब अजहरुद्दीन के शामिल होने से यह कमी पूरी हो जाएगी। अजहरुद्दीन के शामिल होने के बाद रेवंत रेड्डी कैबिनेट में कुल 16 मंत्री हो जाएंगे, जबकि राज्य में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं।
Former cricketer Mohammad Azharuddin: बता दें कि, अजहरुद्दीन ने 2009 में मुरादाबाद से कांग्रेस सांसद के रूप में अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। 2014 में उन्होंने राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। बाद में 2018 में उन्हें तेलंगाना कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। साल 2000 में उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे, जिसके बाद BCCI ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन 2012 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने यह बैन हटा दिया और उन्हें फिर से क्लीन चिट मिल गई।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : ट्रिपल मर्डर से फतेहपुर में दहशत : मां-बेटा और देवर का गला रेतकर हत्या, बंद घर में मिले शव
- 2. CG Transfer : 14 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- 3. Holi: होली पर चढ़ जाए पक्का रंग, तो छुड़ाने के लिए अपनाएं दादी-नानी के ये घरेलु नुस्खे
- 4. CG Naxal Surrender: बस्तर में 108 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, डंप से 3.61 करोड़ कैश, 1 किलो सोना और 101 घातक हथियार बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

