Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : वीर शहीद सीताराम कंवर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय की घोषणाएं, कंवर समाज को मिलेगा 1 करोड़ का भवन, कटघोरा में बनेगा हाइटेक बस स्टैंड

प्रदेश के विकास एवं समाज उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

CG News : वीर शहीद सीताराम कंवर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय की घोषणाएं, कंवर समाज को मिलेगा 1 करोड़ का भवन, कटघोरा में बनेगा हाइटेक बस स्टैंड
X

CG News : कोरबा। 1857 की आजादी की क्रांति के वीर सेनानी शहीद सीताराम कंवर की 168वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कटघोरा के महेशपुर स्थित सातगढ़ कंवर समाज केंद्रीय भवन में भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रदेश के विकास एवं समाज उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कंवर समाज के लिए 1 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण और जिला खनिज निधि से बाउंड्री वॉल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज के योगदान को सम्मान देने के लिए भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक का नामकरण और मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसके लिए 25 लाख रुपये की राशि से गार्डन, चौक और स्वागत द्वार का निर्माण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संजोना है। उन्होंने कहा, “वीर शहीद सीताराम कंवर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी स्मृति में किए जा रहे विकास कार्य प्रदेश की असली विरासत को जीवंत रखेंगे।”

इसके अलावा, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की मांग पर मुख्यमंत्री ने शहर में हाइटेक बस स्टैंड बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में औद्योगिक क्लस्टर की स्थापना और रेलवे परियोजनाओं को गति देने का आश्वासन भी दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire