Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: मुख्यमंत्री साय ने जापान से दूरभाष पर ली बस्तर में बाढ़ की जानकारी, राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देश

CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त रीना बाबासाहेब

CG News: मुख्यमंत्री साय ने जापान से दूरभाष पर ली बस्तर में बाढ़ की जानकारी, राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देश
X

CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

CG News: राजस्व सचिव कंगाले ने बताया कि बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंडों में प्रशासन द्वारा राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम मांदर से 21 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया है।

CG News: इसके अलावा, लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर और नाव की सहायता से ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बीते 24 घंटों में 68 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire