Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : मुख्यमंत्री साय ने दी सौगात, श्री नदी पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज, छत्तीसगढ़-झारखंड-ओडिशा की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

CG News : मुख्यमंत्री साय ने दी सौगात, श्री नदी पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज, छत्तीसगढ़-झारखंड-ओडिशा की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
X

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को बड़ी विकास परियोजना की सौगात मिली है। राज्य सरकार ने कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

यह पुल छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर बनाया जाएगा। इसके निर्माण से तीनों राज्यों के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। साथ ही व्यापार, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

वर्तमान में इस मार्ग पर बना सकरा पुल बरसात के दौरान लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता था। नदी का जलस्तर बढ़ने पर संपर्क टूट जाता था और ग्रामीणों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता था। लंबे समय से क्षेत्रवासी हाईलेवल ब्रिज की मांग कर रहे थे।

अब प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद इलाके में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल न सिर्फ हजारों ग्रामीणों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगा, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को भी नई दिशा देगा।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि श्री नदी पर बनने वाला यह हाईलेवल पुल जशपुर जिले के लिए विकास का नया द्वार साबित होगा और दूरस्थ इलाकों को बेहतर संपर्क सुविधा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire