Breaking News
Create your Account
CG News : मुख्यमंत्री साय ने महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई, कहा - महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल
CG News : रायपुर। महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी से बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास-कार्यालय में सौजन्य भेंट की। कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की रहने वाली संजू को बांग्लादेश के ढाका में 17-24 नवंबर तक हुए विश्व कप में “मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर” का खिताब मिला था।
CG News : मुख्यमंत्री ने संजू को गले लगाकर बधाई दी और कहा, “आपने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की है। आपकी इस उपलब्धि को देखकर प्रदेश की हर बेटी खेल के मैदान में आगे बढ़ने का हौसला लेगी। यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।” संजू ने सीएम के साथ अपने संघर्ष, मेहनत और कबड्डी के सफर की कई यादें साझा कीं।
CG News : मुलाकात में छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, कबड्डी संघ अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवाराम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह और वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर भी मौजूद रहे।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
- 2. Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
- 3. CG Crime : डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, घटनास्थल से मुखौदा बरामद
- 4. UP: लखनऊ में भीषण आग, 200 झोपड़ियां जलकर खाक, मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम और डीएम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

