Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से हटाया जिला शिक्षा अधिकारी को, छात्राओं को दी थी जेल में सड़ा देने की धमकी...
जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल डीईओ अभय जायसवाल को उनके पद से हटाने का आदेश दिया।

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अभय जायसवाल को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है, जिसमें डीईओ ने स्कूली छात्राओं को जेल में सड़ा देने की धमकी दी थी।
CG News : बता दें कि डोंगरगढ़ के अहिवारा की 12वीं बोर्ड की छात्राएं, जिन्होंने शिक्षकों की कमी की शिकायत लेकर कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंची थी, वहां कलेक्टर संजय अग्रवाल ने वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था के आदेश दिए थे। हालांकि, जब छात्राएं अपनी शिकायत लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के पास पहुंची, तो उन्होंने छात्राओं के साथ रुखाई से बात की और उन्हें जेल में सड़ा देने की धमकी दी। इस दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में डीईओ की असंवेदनशीलता और छात्राओं के प्रति उनकी बेजा धमकियों को साफ तौर पर देखा जा सकता था।
CG News : जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल डीईओ अभय जायसवाल को उनके पद से हटाने का आदेश दिया। यह निर्णय राज्य में प्रशासनिक जवाबदेही और छात्राओं के अधिकारों की रक्षा के प्रति मुख्यमंत्री की दृढ़ता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री के आदेश पर राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इस कदम ने राज्य में प्रशासनिक जवाबदेही और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


