Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

जनकल्याण के लिए प्रार्थना की तथा सभी नागरिकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

CG News : महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
X

CG News : रायपुर। विष्णु देव साय ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। देर रात लगभग एक बजे ग्राम कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की तथा सभी नागरिकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला खनिज न्यास (DMF) मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। प्रस्तावित कार्यों में मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श सहित शेड निर्माण, श्रद्धालुओं के विश्राम एवं भोजन हेतु शेड, शौचालय परिसर का निर्माण तथा पार्किंग क्षेत्र के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा और आत्मबल प्रदान करती है। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। जनश्रुति के अनुसार, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं और वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई। बाबा द्वारा पत्थरों से निर्मित शिवलिंग और खुले स्थान पर वर्ष भर की साधना धाम की विशेष पहचान बन चुकी है।

इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire