Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News: मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत, 14 नगर निगमों में विकास कार्यों के लिए 429.45 करोड़ खर्च करेगी सरकार
- Pradeep Sharma
- 02 Dec, 2025
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरों में विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने 500 करोड़ का बजट प्रावधान रखा है।
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरों में विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने 500 करोड़ का बजट प्रावधान रखा है। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना का पहला चरण छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगमों में लागू किया गया है।
CG News: नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरुण साव ने 14 नगर निगमों में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 429 करोड़ 45 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें राजधानी रायपुर का मरीन ड्राइव का विस्तार प्रमुख है।
CG News: नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत रायपुर में मरीन ड्राइव का विस्तार किया जाएगा। इनमें ऑक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रोड जंक्शन, हाइटेक बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, तालाब सौंदर्यीकरण, उद्यान विकास, जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण, कॉरीडोर निर्माण, गौरव पथ निर्माण, सड़क बाइपास एवं चौड़ीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।
CG News: शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव
महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के बारे में चर्चा करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि इस योजना से शहरों के अधोसंरचना विकास में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना शहरों के सतत् विकास और नागरिक केंद्रित समाधानों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
CG News: मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से होंगे ये काम
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से प्रमुख रूप से मुख्य सड़क निर्माण एवं मुख्य सड़क चौड़ीकरण कार्य, बाइपास रोड निर्माण, मुख्य सड़क में सर्विस रोड निर्माण कार्य, फ्लाई-ओव्हर निर्माण कार्य, अंडर-पास सड़क निर्माण कार्य, जलप्रदाय योजना के कार्य, सीवरेज नेटवर्क निर्माण कार्य, एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य पूरे होंगे।
CG News: इसके अलावा मुख्य सड़कों में रोटरी चौक निर्माण, पुनर्व्यवस्था कार्य, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण, हाइटेक बस स्टैण्ड निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण, भव्य उद्यान विकास एवं रिवर-फ्रंट डेवलपमेंट कार्य तथा पर्यटन स्थलों के विकास के कार्य किए जाएंगे। इनके साथ ही शहर की जरूरत के अनुसार अन्य विशिष्ट कार्य भी किए जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : किराना व्यापारी को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतारा, 10 KM दूर मिला शव
- 2. CG News: महिला आरक्षण पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने विस का विशेष सत्र: सीएम विष्णुदेव साय
- 3. Raipur City News : मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर पर क्राइम ब्रांच की रेड, विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी
- 4. KKR vs LSG IPL 2026: टॉस जीतकर लखनऊ ने चुनी गेंदबाजी, कोलकाता की पहले बैटिंग, सुनील नरेन की वापसी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

