Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: छत्तीसगढ़ का राजभवन हुआ लोकभवन, सभी प्रमुख प्रवेश, प्रस्थान द्वार पर न‌ए नेम प्लेट लगे

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभवन अब ‘‘लोकभवन‘‘ के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर प्रसन्ना ने राजभवन का नाम परिवर्तित कर लोकभवन

CG News: छत्तीसगढ़ का राजभवन हुआ लोकभवन, सभी प्रमुख प्रवेश, प्रस्थान द्वार पर न‌ए नेम प्लेट लगे
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभवन अब ‘‘लोकभवन‘‘ के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर प्रसन्ना ने राजभवन का नाम परिवर्तित कर लोकभवन करने का आदेश आज जारी कर दिया है। और आज राजभवन के सभी प्रमुख प्रवेश, प्रस्थान द्वार पर न‌ए नेम प्लेट लगा दिए गए हैं। ऐसे करीब 7 जगह लगाए गए हैं।

CG News: राज्यपाल के सचिव ने बताया कि राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन करने का सुझाव दिया गया था। इसी के अनुरूप गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के परिपालन में अब से सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए राजभवन का नाम लोकभवन के नाम से पढ़ा एवं लिखा जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire