Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: अजमेर में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक, रेल्वे पुलिस ने ढ़ोल नगाड़ों से किया स्वागत

CG News

Vpb
CG News: अजमेर में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक, रेल्वे पुलिस ने ढ़ोल नगाड़ों से किया स्वागत
X

CG News: रायपुर: अजमेर के ऐतिहासिक पटेल स्टेडियम में 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित 7वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप बुजुर्ग एथलीटों के लिए प्रेरणास्रोत बनी। चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 35 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 1800 एथलीटों ने भाग लिया। खास आकर्षण 90 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ खिलाड़ियों का रहा, जिन्होंने अपने जोश और फिटनेस से सभी को चकित किया।

CG News: इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 31 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 8 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। पुलिस विभाग में कार्यरत संतोष यादव ने एक रजत पदक जीता, जबकि डॉली देवांगन ने दो स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। टीम के कोच पवन धनगर और मैनेजर दिनेश फंसलकर रहे। प्रतियोगिता से लौटने पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire