Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का फैसला, स्वतंत्रता दिवस पर सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में फहरेगा तिरंगा

यह पहल केवल मस्जिदों तक सीमित नहीं, बल्कि सभी धार्मिक स्थलों मंदिरों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में भी तिरंगा फहराने की अपील करती है।

CG News : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का फैसला, स्वतंत्रता दिवस पर सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में फहरेगा तिरंगा
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया है। वक्फ बोर्ड ने इसे अनिवार्य करते हुए कहा कि यह कदम देशभक्ति, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल मस्जिदों तक सीमित नहीं, बल्कि सभी धार्मिक स्थलों मंदिरों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में भी तिरंगा फहराने की अपील करती है।

वक्फ बोर्ड के कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि 15 अगस्त 2025 को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस पवित्र अवसर पर सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाहों के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी संबंधित संस्थानों से स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग कर इस निर्देश का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

आदेश में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे देशभक्ति और आपसी एकता के प्रतीक के रूप में मनाने पर जोर दिया गया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा, छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में तिरंगा फहराना अनिवार्य किया है। इसका पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire