Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन मिडिल हेडमास्टर प्रमोशन को लेकर 1 सितंबर को करेगा जेडी कार्यालय का घेराव, 18 अगस्त को कमिश्नर और डी पी आई को सौपेंगे मांगों का ज्ञापन

Vpb
CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन मिडिल हेडमास्टर प्रमोशन को लेकर 1 सितंबर को करेगा जेडी कार्यालय का घेराव, 18 अगस्त को कमिश्नर और डी पी आई को सौपेंगे मांगों का ज्ञापन
X

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संभाग रायपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी देवनाथ साहू, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, प्रांतीय पदाधिकारी सुखनंदन साहू, जिलाध्यक्ष धमतरी डा. भूषण लाल चंद्राकर, महासमुंद जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी, रायपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, गरियाबंद जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर ने बताया कि रायपुर संभाग के शिक्षक एलबी संवर्ग की प्रमुख मांग माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर विगत 3 वर्षों से पदोन्नति न होने से संभाग के शिक्षक एल बी ई एवं टी संवर्ग मे भारी आक्रोश व्याप्त है।

CG News: उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कई बार संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर को ज्ञापन सौंपा किन्तु अधिकारियों द्वारा कभी कोर्ट का हवाला देकर तो कभी उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर पदोन्नति करने की बात कहकर गुमराह करते रहे। जिसके चलते रायपुर संभाग के शिक्षक संवर्ग प्रदेश के चार संभागों के माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नत प्रधान पाठकों से कनिष्ट हो चुके है। जिसका खामियाजा भविष्य की पदोन्नति मे भी भुगतना पड़ेगा। अन्य संभागों मे वन टाइम रिलैक्सेशन के तहत दो से तीन बार पदोन्नति हो चुका है किन्तु रायपुर संभाग मे एक भी बार पदोन्नति नहीं होने से शिक्षक संवर्ग मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैँ।

CG News: उन्होंने बताया कि माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति हेतु दायर समस्त याचिका का निराकरण माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा किया जा चुका है, इसके बावजूद रायपुर संभाग मे पदोन्नति न होना समझ से परे है। उक्त पदोन्नति की मांग को लेकर संभाग स्तरीय बैठक मे 1 सितंबर को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 18 अगस्त को कमिश्नर, डी पी आई एवं जेडी रायपुर को मांगों का ज्ञापन एवं घेराव का अल्टीमेटम दिया जावेगा।

CG News: 20 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय एवं 21 अगस्त को जिला स्तरीय ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया गया। बैठक मे महासमुंद जिला से प्रांतीय पदाधिकारी शोभा सिंह देव, पूर्णानंद मिश्रा, केशव राम साहू, अर्चना तिवारी, सादराम अजय, लालजी साहू, नरेश पटेल, नंदकुमार साहू, विजय प्रधान, लोरिश कुमार, प्रदीप वर्मा, खिलावन वर्मा, पवन साहू, विकास साहू, राजेश साहू, विनोद यादव, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र नायक, ललित साहू, पुष्पलता भार्गव, मनीष अवसरिया, देवेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मण दास मानिकपुरी, राधेश्याम पटेल, गौरीशंकर पटेल, सोमनाथ चौहान, देवेंद्र भोई, कैलाश पटेल, दमयंती कौशिक सहित प्रान्त जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire