Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: पदोन्नति सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायपुर में करेगा जेडी कार्यालय का करेगा घेराव

CG News: पदोन्नति सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायपुर में करेगा जेडी कार्यालय का करेगा घेराव
X

CG News: बागबाहरा। मिडिल स्कूल प्रधानपाठक पदोन्नति के मुद्दे को लेकर रायपुर संभाग के शिक्षक (एल बी) ई व टी संवर्ग छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले संभागीय संयुक्त संचालक पेंशन बाड़ा रायपुर स्थित कार्यालय का घेराव करेंगे। CG News: जिलाध्यक्ष महासमुंद नारायण चौधरी के निर्देशन में आज छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई बागबाहरा के अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व एवम, सचिव मनीष अवसरिया, उपाध्यक्ष द्वय राजेंद्र पांडे, सौरभ मेहरकुरे की विशेष उपस्थिति में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा कौशल कुमार वर्मा को 1 सितंबर 2025 को सामूहिक अवकाश में रहते हुए संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय रायपुर के घेराव का ज्ञापन सौंपा गया।

CG News: उल्लेखनीय है कि वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत अन्य चार संभागों में 3 से 4 बार मिडिल स्कूल प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति हो चुका है। ज्ञात हो कि माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा तत्सम्बन्ध में दायर याचिका का निराकरण भी किया जा चुका है। इसके बावजूद रायपुर संभाग में मिडिल स्कूल प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति नहीं होने से संभाग के शिक्षक संवर्ग आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं तथा भविष्य में होने वाले पदोन्नति में कनिष्ठ होने का खामियाजा भी पीड़ित शिक्षकों को भुगतना पड़ेगा।

CG News: 31 अगस्त 2025 तक मिडिल स्कूल प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति नही होगा तो छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के द्वारा1 सितम्बर 2025 को सामूहिक अवकाश लेकर संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय पेंशनबाड़ा रायपुर का घेराव किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। CG News: ब्लॉक इकाई बागबाहरा के पदाधिकारी जितेंद्र कुमार साहू,संतोषी साहू, भूपेन्द्र निराला, गजानन दीवान, लुभान दीवान, देवलाल सिन्हा, पुनितराम ध्रुव एवम लखन साहू ने सामूहिक अवकाश लेकर 1 सितम्बर को पेंशन बाड़ा रायपुर स्थित जे डी कार्यालय में उपस्थित होने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire