Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: पूर्व सेवा अवधि की गणना समेत विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

CG News: पूर्व सेवा अवधि की गणना समेत विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
X

CG News: महासमुंद: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निर्देश पर जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी के नेतृत्व में तथा प्रांतीय महासचिव शोभा सिंह देव, संगठन मंत्री पूर्णानंद मिश्रा, प्रांतीय प्रचार मंत्री केशव राम साहू, जिला संयोजक लालजी साहू, जिला सचिव नंदकुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद राजेश साहू, बागबाहरा विनोद यादव, बसना गजेंद्र नायक, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, देवेंद्र चंद्राकर, कौशल चंद्राकर, जगदीश सिन्हा, तुलेंद्र सागर, केवल राम साहू, मनीष अवसरिया, लक्ष्मण दास मानिकपुरी, विकास साहू, खोशील गेंद्रे की विशिष्ट उपस्थिति में पूर्व सेवा अवधि की गणना की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के नाम का ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को सौंपा गया।

CG News: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा को ज्ञापन सौंपते हुए एसोसिएशन ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने पेंशन संबंधी याचिकाओं पर दिनांक 23/01/2026 को निर्णय सुनाते हुए शासन को निर्देशित किया है कि पेंशन संबंधी प्रकरण में पुनर्विचार कर स्पष्ट आदेश जारी किया जाए। माननीय कोर्ट ने कहा कि पेंशन एक कल्याणकारी योजना है तथा यह सेवाओं के बदले दिया जाने वाला स्थगित पारिश्रमिक DEFERRED COMPENSATION है अर्थात संविलियन से पूर्व याचिकाकर्ताओं द्वारा दी गई दीर्घकालीन सेवाओं को अप्रासंगिक मानकर नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, अतः संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य सेवा मान्य करने हेतु आदेश जारी किया जावे।

CG News: अपने ज्ञापन में पेंशन निर्धारण के लिए 33 वर्ष अर्हकारी सेवा के स्थान पर केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी 20 वर्ष अर्हकारी सेवा होने पर 50% पेंशन निर्धारण का प्रावधान किया जावे। न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा पर पेंशन निर्धारण का प्रावधान है इससे एलबी संवर्ग के अनेकों शिक्षक बिना पेंशन के सेवानिवृत हो रहे हैं अतः न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा अवधि पर पेंशन निर्धारण का प्रावधान किया जावे।

CG News: 30000 सहायक शिक्षक पदोन्नति एवं क्रमोन्नति से वंचित हैं पदोन्नति हेतु दिए गए वन टाइम रिलैक्सेशन की तरह क्रमोन्नति के लिए 10 वर्ष की सेवा को एक बार वन टाइम रिलैक्सेशन के लिए शिथिल करते हुए 5 वर्ष में क्रमोन्नति का लाभ देने प्रावधान किया जावे।

CG News: छत्तीसगढ़ राजपत्र शिक्षक पंचायत संवर्ग भर्ती तथा सेवा की शर्तों के नियम 17 अगस्त 2022 के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी को अनिवार्य किया गया है। इसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किया जावे, साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 को पारित निर्णय में हस्तक्षेप पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय परीक्षा आयोजित कर सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा किया जावे।

CG News: सहायक शिक्षक, शिक्षक जो केवल डीएड या समकक्ष योग्यता रखते हैं उन सभी के लिए एनसीटीई के नियम अनुसार कोर्स निर्धारण कर 6 माह का बीएड ब्रिज कोर्स प्रारंभ किया जावे। स्कूलों में मोबाइल वीएसके ऐप से ऑनलाइन अटेंडेंस के स्थान पर स्कूलों में बायोमेट्रिक पंच मशीन से उपस्थिति लिया जावे। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से उक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लिए जाने का निवेदन किया है।

CG News: आज के ज्ञापन कार्यक्रम में किरण कन्नौजे, उत्तम साहू, सविता साहू, विशीकेशन प्रधान, सूरज चंद्राकर, भावना पांडव, मंजू वर्मा, पूर्णिमा मानिकपुरी, ईश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में एलबी संवर्ग के शिक्षक सम्मिलित हुए। उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire