Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की नवपदस्थ डीईओ से सौजन्य भेंट, युक्तियुक्तकरण की विसंगतियों को वापस लेने की मांग

CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की नवपदस्थ डीईओ से सौजन्य भेंट, युक्तियुक्तकरण की विसंगतियों को वापस लेने की मांग
X

CG News: महासमुंद: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुन्द के जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी की अगुवाई एवं प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, जिला महासचिव शोभा सिंहदेव, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अर्चना तिवारी, जिला सचिव नंदकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष विजय प्रधान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सादराम अजय, ब्लॉक अध्यक्ष महासमुन्द राजेश साहू, बागबाहरा विनोद यादव, बसना गजेंद्र नायक, सरायपाली ललित साहू, मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा की विशिष्ट उपस्थिति में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ से स्वागत कर जिला के शिक्षक संवर्ग के समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग रखी।

CG News: प्रमुख मांगो में युक्तियुक्तकरण के पूर्व अर्हताधारी शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। शैक्षिक गुणवत्ता के लिए 2008 के सेटअप अनुसार यक्तियुक्तकरण किया जावे। युक्तियुक्तकरण के वर्तमान नियम में प्राथमिक और मिडिल विद्यालयों में 18-18 कालखंड के लिए प्राथमिक में 2 एवं मिडिल में 3 शिक्षक रखने का प्रावधान है जो शिक्षा के गुणात्मक विकास के लिए उचित नहीं है इसलिए मिडिल एवं प्राथमिक प्रधान पाठक पद को प्रशासनिक पद माना जाए तथा कालखंड अनुरूप मिडिल में कम से कम 4 एवं प्राथमिक में कम से कम 3 शिक्षक रखे जाएं ताकि अध्यापन व्यवस्था माननीय मुख्यमंत्री के शैक्षिक गुणवत्ता के अनुरूप हो सके। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पालकों के प्रस्तावानुरूप मापदंड निर्धारित कर प्राथमिक, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेंडरी खोले गए हैं अब कुछ विद्यालयों को मर्ज करने से स्कूल जाने वाले नवनिहालों को निश्चित रूप से कठिनाई होगी।

CG News: अतः जिला में स्थापित विद्यालयों को मर्ज न किया जाए। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से संकुल समन्वयकों को मुक्त रखा जाए। जिला में एक ही पद पर 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षक संवर्ग का चिन्हाकन किया जाए एवं क्रमोन्नत वेतनमान देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए । संविलियन पश्चात आज पर्यंत शिक्षक एल बी संवर्ग का जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता का संधारण नहीं किया गया है। सेवा पुस्तिका संधारण तथा जीपीएफ पासबुक संधारण के लिए जिला के समस्त डीडीओ को निर्देशन पत्र जारी किया जाए। उच्च परीक्षा अनुमति के लिए सहायक शिक्षक/ शिक्षक संवर्ग को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से ही अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाए। पति-पत्नी आधार में पदांकित शिक्षक संवर्ग को युक्तियुक्तकरण से पृथक रखा जाए। संगठन के पदाधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार अतिशेष की श्रेणी में न रखा जाए।

CG News: नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने समस्त मांगों को गंभीरता से सुनते हुए निराकरण के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र चन्द्राकर, मनीष अवसरिया, पवन साहू, ,दानियल तांडी, ठंडाराम पटेल, कैलाश चन्द्र पटेल,डी कमल भोई, लक्ष्मण दास मानिकपुरी सहित एसोसिएशन के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी सम्मिलित हुए। उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू व जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire