Create your Account
CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने संयुक्त संचालक से की मुलाकात, मिडिल प्रिंसिपल के प्रमोशन की उठाई मांग
- VP B
- 22 Jul, 2025
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने हाल ही में नियुक्त संयुक्त संचालक से मिलकर मिडिल स्कूल प्राचार्यों के पदोन्नति की मांग की। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, रायपुर संभाग के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नव पदस्थ संयुक्त संचालक (शिक्षा) संजीव श्रीवास्तव से संभाग कार्यालय रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शिक्षकीय समस्याओं, विशेष रूप से मिडिल हेडमास्टर की लंबित पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में हुई विसंगतियों के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, और जिलाध्यक्ष महासमुंद नारायण चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, सुखनंदन साहू, जिला सचिव नंदकुमार साहू, कोषाध्यक्ष विजय प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष खिलावन वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पिथौरा महेंद्र चौधरी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष गौरीशंकर पटेल, जिला पदाधिकारी पवन साहू, और नमोकंकड प्रसाद तिवारी उपस्थित थे।

प्रमुख मांगें
-प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर संभाग में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और निम्नलिखित मांगें प्रमुखता से उठाईं:
-माध्यमिक शाला प्रधान पाठक पदोन्नति: माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा मिडिल हेडमास्टर पदोन्नति से संबंधित याचिका का निराकरण हो चुका है। अतः रायपुर संभाग में भी अन्य संभागों की तरह शिक्षक (एल.बी., ई., और टी. संवर्ग) की पदोन्नति माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पदों पर शीघ्र की जाए। पिछले तीन वर्षों से पदोन्नति न होने के कारण शिक्षक संवर्ग आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है।
-सहायक शिक्षक पदोन्नति: सहायक शिक्षक (एल.बी., ई., और टी. संवर्ग) की पदोन्नति शिक्षक के रिक्त पदों पर की जाए।
-वरिष्ठता सूची और व्याख्याता पदोन्नति: शिक्षक (एल.बी., ई., और टी. संवर्ग) की व्याख्याता पदों पर पदोन्नति के लिए त्रुटिरहित वरिष्ठता सूची संभाग स्तर पर जारी कर लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर को शीघ्र प्रेषित की जाए।
-अनापत्ति प्रमाण पत्र: शिक्षकों द्वारा उच्च योग्यता अर्जित करने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए दिए गए आवेदनों के आधार पर अनापत्ति प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया जाए।
-पदोन्नत प्राथमिक शाला प्रधान पाठकों का समावेश: प्राथमिक शाला प्रधान पाठकों को माध्यमिक शाला प्रधान पाठक और व्याख्याता पदों की वरिष्ठता सूची में शामिल किया जाए।
-शिक्षक ग्रंथपाल की पदोन्नति: शिक्षक ग्रंथपाल को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में शामिल करते हुए व्याख्याता पदों पर पदोन्नति का प्रस्ताव डी.पी.आई. को प्रेषित किया जाए।
संयुक्त संचालक का आश्वासन
संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से जानकारी
इस मुलाकात और मांगों की जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू और जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है और संयुक्त संचालक के सकारात्मक रवैये से शिक्षक समुदाय में आशा जगी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
- 2. parliament monsoon session 2026: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
- 3. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
- 4. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

