Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: व्याख्याता पदोन्नति को लेकर डीपीआई के अधिकारियों से मिला छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन

Vpb
CG News: व्याख्याता पदोन्नति को लेकर डीपीआई के अधिकारियों से मिला छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, ज्ञापन सौंपा
X

CG News: महासमुंद: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय एवं उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकात कर विभिन्न लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी, जिला सचिव नंदकुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, भोपाल बंजारा एवं विजय दीवान शामिल रहे।

CG News: एसोसिएशन ने 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए विभाग का धन्यवाद देते हुए सभी संवर्गों की शेष पदोन्नति प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने की मांग की। साथ ही टीईटी अनिवार्यता के निर्णय के विरुद्ध माननीय सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप/पुनर्विचार याचिका दायर करने, पेंशन एवं क्रमोन्नति से जुड़ी लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग रखी गई।

CG News: बैठक में उप संचालक लोक शिक्षण आशुतोष चावरे, उप संचालक ए.एन. बंजारा, सहायक संचालक एच.सी. दिलावर एवं ए.डी. कुर्रे ने बताया कि वर्तमान में प्राथमिकता के आधार पर प्राचार्य, व्याख्याता एवं रायपुर संभाग में प्रधान पाठक पदोन्नति के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। टीईटी को लेकर शिक्षकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, विभाग उनके हित में ही निर्णय लेगा। अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया।

CG News: एसोसिएशन ने शेष रिक्त प्राचार्य पदों पर शीघ्र पदोन्नति, प्राचार्य के 10 प्रतिशत पदों पर विभागीय परीक्षा आयोजित करने, व्याख्याता ई संवर्ग के रिक्त पदों पर अविलंब पदोन्नति, प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक), शिक्षक तथा प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) के सभी रिक्त पदों पर कैलेंडर जारी कर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

CG News: टीईटी अनिवार्यता के संबंध में कहा गया कि 17 अगस्त 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य नहीं था, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा की जाए। इसके अलावा एलबी संवर्ग के शिक्षकों की पूर्व सेवा गणना करते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन निर्धारण, 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन एवं क्रमोन्नति/समयमान का सामान्य आदेश जारी करने की मांग रखी गई। साथ ही रायपुर संभाग में पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक पद पर अब तक पदोन्नति नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए वन टाइम रिलैक्सेशन के तहत शीघ्र पदोन्नति की मांग की गई। उक्त जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा द्वारा दी गई। प वर्मा ने दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire