Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, गरियाबंद एवं रायपुर का किया सम्मान

CG News : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, गरियाबंद एवं रायपुर का किया सम्मान
X

CG News : महासमुन्द। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई महासमुन्द ने बी आर सी सी भवन महासमुन्द में जिला एवं विकासखंड स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द बी एल देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एम जी सतीश नायर, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद राजेश चंद्राकर जी का शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।


CG News : इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा पुष्पहार, पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह देकर नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल सिंह बंजारा तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अरुण प्रधान एवं बीआरसीसी महासमुन्द जागेश्वर सिन्हा को भी सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी की अध्यक्षता में तथा प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, केशवराम साहू, विकासखंड अध्यक्ष विनोद यादव, गजेंद्र नायक के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ माँ शारदेय की प्रतिमा पर कुमकुम, पुष्पहार, श्रीफल अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए प्रार्थना गीत से किया गया।


CG News : एसोसिएशन के उपस्थित प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारी लालजी साहू, नंदकुमार साहू, सादराम अजय, प्रदीप वर्मा, जगदीश सिन्हा, प्राचार्य तुलेंद्र सागर, भारत साहू, खिलावन वर्मा, देवेंद्र चंद्राकर, मनीष अवसरिया, वारिश कुमार, पवन साहू, अक्षय साहू, कौशल साहू, आशीष साहू, घनश्याम चक्रधारी, पुष्पलता भार्गव, सम्पा बोस,खेमिन साहू, भारती सोनी ने बुके, फूलमाला एवं गुलाल लगाकर मंचीय अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। जिला सचिव नंदकुमार साहू ने संचालन करते हुए नवपदस्थ अधिकारियों को आशीष वाचन के लिए आमंत्रित किया।

CG News : जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी ने अपने उद्बोधन में अतिथियों को समय देने एवं आतिथ्य स्वीकार करने के लिए अभिनंदन करते हुए कहा किदेवांगन सर सरल सहज एवं मृदुभाषी स्वभाव के धनी हैं तथा नायर सर और राजेश चंद्राकर सर जी जिला महासमुन्द से ही गए हैं जिनसे हमारे संगठन को हमेशा से मार्गदर्शन मिलते रहा है। डीईओ बी एल देवांगन ने सतीश नायर ने तथा राजेश चंद्राकर ने डाइट प्राचार्य अरुण प्रधान ने बी ई ओ भोपाल सिंह बंजारा ने एसोसिएशन के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी शैक्षिक दायित्वों को निभाते हुए इस गरिमामयी पद पर आएं हैं। शैक्षिक एवं शासकीय योजनाओं का विद्यार्थियों को लाभ मिले और एक स्वस्थ गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण का निर्माण हो इसके लिए सब मिलजुलकर कार्य करेंगे। प्रांतीय प्रतिनिधि सुधीर प्रधान एवं केशवराम साहू ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारियों को आश्वस्त किया कि शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए एसोसिएशन के समस्त शिक्षक हरसंभव प्रयास करेंगे।


CG News : सम्मान समारोह में शंकरलाल साहू, खोमन चंद्राकर, किरण कन्नौज, टीकम साहू भारती सोनी रोहित ठाकुर राजेश्वर चंद्राकर कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में प्रांत, जिला एवं विकासखंड स्तरीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire