Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : छ.ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...
ब्लॉक संयोजक महेंद्र पटेल एवं सुकुराम नेताम ने बताया कि हम लोगों ने पहले भी 2 अक्टूबर 2024 को रायपुर में एवं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके हैं,

CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत में प्रांतीय निर्देशानुसार 11 नवम्बर को सभी ब्लॉक मुख्यालय में वेतन विसंगति, पूर्व सेवा अवधि की गणना करने, लंबित डीए, क्रमोन्नत वेतनमान सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसी कड़ी में कर्मचारी मोर्चा के ब्लॉक संयोजक सुक्कु नेताम, एवं महेंद्र पटेल के नेतृत्व में फरसगांव के शिक्षक संवर्ग के साथी अस्पताल मैदान पर उपस्थित हुए। वहां से बाइक में सवार होकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तक पहुंचे फिर यहां पर अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।
CG News : इस दौरान सुरेंद्र ठाकुर, जन्मजय पोटेड़ी, यशवंत साहू, संगीता जैन, शशिकला सोनी, शकुंतला साहू, सावित्री मरकाम, रामचन्द्र नाग, तुलसी पांडे, अवनेश दादोरिया, प्रहलाद पांडे, रघुनंदन ध्रुव, सीपी ठाकुर, गनीता कोर्राम, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
CG News : ब्लॉक संयोजक महेंद्र पटेल एवं सुकुराम नेताम ने बताया कि हम लोगों ने पहले भी 2 अक्टूबर 2024 को रायपुर में एवं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके हैं, पर सरकार हमारी बातों को अनसुनी कर रही है। इसी के तहत आज सभी ब्लॉक मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा जा रहा है, फिर भी अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में हमारे वेतन विसंगति दूर करने एवं क्रमोन्नति वेतनमान प्रदाय करने की बात मोदी के गारंटी के तहत किये है, पर साल भर बाद भी उस पर कोई कार्यवाही नही की गई है, जिसके कारण शिक्षक एलबी संवर्ग में नाराजगी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


