Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ को केंद्र से बड़ी राहत, सेंट्रल पूल में 8 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल की अनुमति

मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से यह अतिरिक्त उठाव संभव हो सका है, जिसके तहत अब छत्तीसगढ़ से कुल 78 लाख मीट्रिक टन चावल सेंट्रल पूल में जाएगा।

CG News : छत्तीसगढ़ को केंद्र से बड़ी राहत, सेंट्रल पूल में 8 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल की अनुमति
X

CG News : रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए सेंट्रल पूल में 8 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल भेजने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के लिए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय खाद्य मंत्री का आभार जताया है। खाद्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से यह अतिरिक्त उठाव संभव हो सका है, जिसके तहत अब छत्तीसगढ़ से कुल 78 लाख मीट्रिक टन चावल सेंट्रल पूल में जाएगा।

पहले सेंट्रल पूल के लिए 70 लाख मीट्रिक टन चावल भेजा जाता था, लेकिन अब इस अतिरिक्त अनुमति से राज्य के बचे हुए धान की नीलामी पर भी रोक लगेगी। बघेल ने बताया कि 31 लाख मीट्रिक टन धान में से 18 लाख मीट्रिक टन की नीलामी हो चुकी है और अब शेष धान की नीलामी नहीं होगी।

इसके अलावा, 15 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य पूल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लिए सुरक्षित रखा गया है। यह कदम छत्तीसगढ़ के किसानों और खाद्य आपूर्ति व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि इससे न केवल अतिरिक्त चावल का उपयोग होगा, बल्कि धान की नीलामी से होने वाली अनिश्चितता भी खत्म होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire