Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयुक्त ने बिलासपुर में मतदान तैयारियों की समीक्षा की, स्ट्रांग रूम का लिया जायजा...

मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं दीं।

CG News : छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयुक्त ने बिलासपुर में मतदान तैयारियों की समीक्षा की, स्ट्रांग रूम का लिया जायजा...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज बिलासपुर जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष जताया। उन्होंने मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं दीं।

CG News : इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, पुलिस नोडल अधिकारी ओ.पी. पाल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अजय सिंह ने अधिकारियों से कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और उल्लंघन के मामलों को त्वरित रूप से निपटाया जाए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

CG News : बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि नगरीय निकायों में कुल 5 लाख 96 हजार 575 मतदाता और त्रिस्तरीय पंचायतों में 8 लाख 80 हजार 348 मतदाता हैं। नगर निगम बिलासपुर सहित अन्य नगरीय निकायों में कुल 631 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 127 संवेदनशील श्रेणी में हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1,675 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 312 संवेदनशील हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और पुलिस बल को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

CG News : उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी की जाएं। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित किया जाए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire