Create your Account
CG News : मुंगेली में 21 सितंबर को होगा छत्तीसगढ़ बंद, कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदर्शन...
- Rohit banchhor
- 20 Sep, 2024
इस बंद को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन प्राप्त है।
CG News : रजनीश सिंह, मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर मुंगेली में एक दिवसीय बंद का आयोजन किया जा रहा है। यह बंद 21 सितंबर 2024 शनिवार को सुबह 9 से 3 बजे तक चलेगा। यह निर्णय राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लिया गया है।
CG News : मुंगेली शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने बताया कि कवर्धा के ग्राम लोहारिडीह में साहू समाज के एक परिवार के खिलाफ पुलिस की प्रताड़ना के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, दो अन्य मौतें भी पुलिस की उदासीनता के कारण हुई हैं। इन घटनाओं के खिलाफ न्याय की मांग और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत को लेकर यह बंद आयोजित किया जा रहा है।
CG News : इस बंद को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन प्राप्त है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की है।
CG News : शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस आंदोलन में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह हमारी सुरक्षा और न्याय के लिए एक आवश्यक कदम है, और सभी को इस बंद में शामिल होकर आवाज उठानी चाहिए।

Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
- 2. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 3. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 4. UK: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के आरोप, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

