Create your Account
CG News : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को अपशब्द कहने पर बवाल, भाजपा नेताओं ने किया थाने का घेराव...
CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जनपद अध्यक्ष भैयाथान के पति द्वारा मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को अपशब्द कहे जाने का मामला तेजी से विवादों में घिर गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटना के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भटगांव थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
CG News : भाजपा नेताओं ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भटगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर अड़े हुए हैं।
CG News : इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है और इसकी सख्त निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts
More News:
- 1. UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन 6 नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद
- 2. Raipur City Crime : पर्स स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG News : नहाने के दौरान नदी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, तीसरा युवक गंभीर
- 4. CG Accident : शादी की खुशियां मातम में बदली, बेकाबू कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

