Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: CGMSCLअध्यक्ष दीपक म्हस्के ने की बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

CG News: CGMSCLअध्यक्ष दीपक म्हस्के ने की बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दीपक म्हस्के ने नितिन नवीन का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन भी किया।

CG News: भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। दीपक म्हस्के ने कहा कि नितिन नवीन के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से छत्तीसगढ़ में भाजपा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

CG News: उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी भी हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम पंचायत चुनावों से लेकर लोकसभा चुनाव तक लगातार सफलता हासिल की है और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त किया है। इस सौजन्य भेंट को संगठनात्मक समन्वय और भावी राजनीतिक दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire