Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर छत का प्लास्टर गिरा, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी...
CG News : जांजगीर चांपा। जिले के ग्राम पूटपुरा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई करने के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 6वीं के छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

CG News : जांजगीर चांपा। जिले के ग्राम पूटपुरा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई करने के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 6वीं के छात्र-छात्राएं घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घायल छात्र छात्राएं अभी खतरे से बाहर हैं।
CG News : बता दें कि नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पुटपुरा का सरकारी स्कूल का भवन पुराना हो गया है। इसके बाद भी स्कूल में किसी भी तरह से कोई भी मरम्मत नहीं की गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक कक्षा छठवीं में पढ़ाई कर रहे बच्चों के सिर पर छत का प्लास्टर गिरा उसके बाद अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चों में पूनम राठौर, शिक्षा यादव, प्रियंका राठौर और मानवी राठौर शामिल हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


