Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : झारखंड शराब घोटाले में सीबीआई की एंट्री, अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर सहित कई की बढ़ी मुश्किलें

अब सीबीआई की एंट्री से जांच का दायरा बढ़ने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

CG News : झारखंड शराब घोटाले में सीबीआई की एंट्री, अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर सहित कई की बढ़ी मुश्किलें
X

CG News : रायपुर। झारखंड शराब नीति घोटाले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हवाले कर दी गई है। छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मामले से संबंधित सभी जानकारी सीबीआई को सौंप दी है। इस कदम से घोटाले में शामिल अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, अनवर ढेबर, झारखंड के तत्कालीन आबकारी सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आबकारी आयुक्त गजेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

CG News : बता दें कि पिछले साल छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू-एसीबी ने इस घोटाले में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आया कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले की तर्ज पर झारखंड में भी आबकारी नीति में हेरफेर कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई। हालांकि, झारखंड सरकार द्वारा सहयोग न मिलने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब सीबीआई की एंट्री से जांच का दायरा बढ़ने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire