Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नौगई ट्रिपल मर्डर केस में CBI की एंट्री, घटनास्थल पहुंची पांच सदस्यीय टीम

कोरिया के चर्चित तिहरे हत्याकांड की नए सिरे से जांच शुरू, पुलिस रिकॉर्ड और साक्ष्यों की होगी दोबारा पड़ताल

CG News : नौगई ट्रिपल मर्डर केस में CBI की एंट्री, घटनास्थल पहुंची पांच सदस्यीय टीम
X

CG News : बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बहुचर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर केस की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथों में ले ली है। सोमवार को पांच सदस्यीय CBI टीम बैकुंठपुर पहुंची और चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में डेरा डालने के बाद सीधे घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। टीम मामले से जुड़े हर पहलू की स्वतंत्र और विस्तृत जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, CBI अधिकारी घटनास्थल से जुड़े भौतिक साक्ष्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ पुलिस जांच के दस्तावेज, केस डायरी और अन्य रिकॉर्ड का भी परीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा जांच से जुड़े अधिकारियों और संबंधित पक्षों से पूछताछ का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यह मामला 16 जून को कोरिया जिले के नौगई क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड से जुड़ा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने 30 जून को इसकी जांच CBI से कराने की सिफारिश की थी।


जांच के अनुसार, भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने दो साथियों वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में पहुंचे थे। आरोप है कि पुराने विवाद के निपटारे के बहाने उन्हें बुलाया गया, जहां उन पर हमला किया गया। इसके बाद वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस हमले में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों साथियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अब तक की पुलिस जांच में इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रारंभिक जांच में रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश को वारदात की मुख्य वजह माना गया है। अब CBI पूरे घटनाक्रम, साक्ष्यों और पुलिस जांच की स्वतंत्र समीक्षा कर आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire