Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सीबीआई का छापा, कोरबा और दीपका में मुआवजा गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, व्यापार जगत में खलबली...

सीबीआई की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

CG News : सीबीआई का छापा, कोरबा और दीपका में मुआवजा गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, व्यापार जगत में खलबली...
X
CG News : कोरबा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार की सुबह कोरबा के इंटक जिलाध्यक्ष व व्यवसायी श्यामू (खुशाल) जायसवाल और दीपका के कारोबारी राजेश जायसवाल के निवास और कार्यालयों पर छापा मारा। यह कार्रवाई साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के खदान क्षेत्र में मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर की गई है।


CG News : सीबीआई की टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों स्थानों पर छापा मारा। घरों और दफ्तरों को घेरे में लेकर जांच की जा रही है। हालांकि, सीबीआई ने अभी तक इस छापेमारी पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह मामला खदान क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को मुआवजा बांटने में अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।


CG News : मुआवजा गड़बड़ी के आरोप-
खदान क्षेत्र के मुआवजे के वितरण में लंबे समय से गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि प्रभावित परिवारों को सही मुआवजा नहीं दिया गया और अपात्र व्यक्तियों को फायदा पहुंचाया गया। यह गड़बड़ी करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। शिकायतों के मुताबिक, कुछ लोगों को गलत तरीके से भारी लाभ पहुंचाया गया, जिससे प्रभावित परिवार न्याय से वंचित रह गए।


CG News : कोल स्कैम से नहीं, मुआवजा फ्रॉड से जुड़ा मामला-
पहले यह अफवाह थी कि छापेमारी कोल स्कैम की जांच का हिस्सा है, लेकिन दोपहर तक यह साफ हो गया कि मामला मुआवजा गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है। स्थानीय सरकारी एजेंसियों ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, और सीबीआई की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


CG News : व्यापार जगत में खलबली-
श्यामू जायसवाल और राजेश जायसवाल, दोनों व्यापार जगत के जाने-माने नाम हैं और उनके कई व्यावसायिक संपर्क हैं। छापेमारी के बाद स्थानीय व्यापारिक समुदाय में हड़कंप मच गया है। कई व्यापारियों को आशंका है कि जांच का दायरा और बढ़ सकता है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire