Breaking News
:

CG News : चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, किराए के मकान में फंदे पर मिली लाश

CG News

घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

CG News : धमतरी। जिले में CAF जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का रहने वाला था और सूरजपुर में CAF में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान शराब सेवन का आदी था। परिजनों ने उसे शराब पीने से मना किया था, जिसे लेकर घर में विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।


जवान की मौत की खबर से CAF विभाग और परिवार दोनों सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की असली वजह पता लगाने में जुटी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us