Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : बस में सफर कर रहे व्यापारी हुआ उठाईगीरी का शिकार, 90 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर पार

पुलिस ने पूरे रूट पर फोर्स तैनात कर दी है और संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

CG News : बस में सफर कर रहे व्यापारी हुआ उठाईगीरी का शिकार, 90 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर पार
X

CG News : बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में बीते रात अंबिकापुर निवासी सराफा व्यापारी किशोर कुमार से बड़ी उठाईगीरी की वारदात सामने आई। व्यापारी रायपुर जा रहे थे और रॉयल ट्रैवल्स की बस में सफर कर रहे थे, तभी अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से उनके बैग से करीब 90 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

घटना का पता तब चला जब बस रायपुर पहुंची और किशोर कुमार ने अपने सामान की जांच की। इसके बाद उन्होंने तुरंत रतनपुर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बस के ड्राइवर, क्लीनर और अन्य स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है और बस में मौजूद अन्य यात्रियों की सूची भी जुटाई जा रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी संभवतः यात्री बनकर बस में सवार हुए थे और किसी एक स्टॉप पर उतर गए। पुलिस अब पूरे रूट, स्टॉपेज और मुख्य मार्गों की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही बिलासपुर और कोरबा जिले की सीमा पर अलर्ट जारी कर संदिग्धों की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने पूरे रूट पर फोर्स तैनात कर दी है और संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire