Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : व्यापारी ने बनाई झूठी लूट की कहानी, वजह जान पुलिस के उड़े, पढ़ें पूरी खबर...

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।

CG News : व्यापारी ने बनाई झूठी लूट की कहानी, वजह जान पुलिस के उड़े, पढ़ें पूरी खबर...
X
CG News : दुर्ग। दुर्ग जिले में एक व्यापारी ने कर्ज से बचने के लिए पुलिस को झूठी लूट की कहानी सुनाई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। गुरुवार रात दुर्ग के पद्मनाभपुर पुलिस चौकी में व्यापारी ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि गणपति विहार बोरसी रोड पर दो अज्ञात युवकों ने उससे मारपीट कर 7 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।


CG News : बता दें कि व्यापारी का नाम विकास गगवानी था, जो जूता चप्पल का व्यवसाय करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास रखे 7 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस ने जब जांच की तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ की, तो उसके झूठे बयान का खुलासा हुआ।


CG News : पूछताछ में व्यापारी विकास गगवानी ने स्वीकार किया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था। उसके ऊपर बहुत सारा कर्ज था और कर्जदार उसे पैसे वापस मांग रहे थे। पैसों की कमी के चलते उसने कर्जदारों से समय लेने के लिए झूठी लूट की कहानी बनाई। व्यापारी ने अपनी आर्थिक परेशानी से बचने के लिए पुलिस को गुमराह किया और लूट की घटना का झूठा आरोप लगाया।


CG News : पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करने और पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। साथ ही व्यापारी को चेतावनी भी दी गई है कि आगे से वह किसी भी तरह की झूठी शिकायत दर्ज न कराए।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire