Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : दिनदहाड़े व्यापारी हुआ उठाईगिरी का शिकार, वाहन से ले उड़े नकदी सहित खाता बही...
मामले की सूचना के बाद पुलिस तुरंत जांच शुरू कर दी और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है

CG News : बलरामपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एसपी कार्यालय के पास स्थित व्यस्त बाजार से दिनदहाड़े उठाईगिरी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि एक व्यापारी साप्ताहिक बाजार जाने के लिए अपनी इको वाहन से निकला। इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने वाहन से नगदी एक लाख रुपये ले उड़े। इसके साथ ही आरोपी खाता-बही भी ले गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
CG News : बता दें कि यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे तब हुई, जब रामानुजगंज का व्यापारी आनंद केसरी अपनी इको वाहन में साप्ताहिक बाजार जाने के लिए निकला था। वह रास्ते में बलरामपुर स्थित भोला किराना के पास सामान लेने के लिए रुका। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने 10 मिनट के अंदर उसकी वाहन से एक लाख रुपये और खाता-बही ले उड़े। घटना के बाद व्यापारी ने तुरंत कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी।
CG News : मामले की सूचना के बाद पुलिस तुरंत जांच शुरू कर दी और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है. फिलहाल, आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


