Begin typing your search above and press enter to search.
CG News: खड़ी ट्रक से टकराई बस, एक बच्ची की मौत, 43 लोग घायल

CG News: महासमुंद। शुक्रवार सुबह सरायपाली के पास हाईवे एनएच 53 पर दुर्ग से पुरी जा रही एक बस खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 43 लोग घायल हो गए, जिनमें से 18 की हालत गंभीर है। वहीं, एक छह माह की बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
CG News: घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल 18 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही टीआई अमित शुक्ला मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। एंबुलेंस से गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


