Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पार्षद प्रत्याशी खूबी राज सोनकर के घर सेंधमारी, नकदी सहित लाखों रूपए के जेवर पार, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है।

CG News : पार्षद प्रत्याशी खूबी राज सोनकर के घर सेंधमारी, नकदी सहित लाखों रूपए के जेवर पार, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। नगर पालिका परिषद चुनाव में वार्ड क्रमांक 07 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी खूबी राज सोनकर के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात अमलेश्वर के वार्ड क्रमांक 04 में हुई, जहां बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और गोदरेज व गल्ले को तोड़फोड़ कर नकदी और आभूषण चुरा लिए।

CG News : बता दें कि चोरों ने घर से लगभग 50-60 हजार रुपए नगद सहित लाखों रूपए के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए है। घटना के बाद पार्षद प्रत्याशी खूबी राज सोनकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire