Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG NEWS : नोटों की गड्डियां..मूछों पर ताव…लाखों रुपये के साथ भाजयुमो नेता का VIDEO वायरल, भूपेश बघेल ने पूछा, जांच होगी या नहीं?

X
CG NEWS : भाजपा नेता का नोटों की गड्डियों के साथ VIDEO सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जिस तरह से लाखों रुपये की गड्डी के साथ भाजपा नेता वीडियो बना रहा है, उसके बाद वो अब कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गया है। जानकारी के मुताबिक नोटों के बंडल के साथ जो युवक नजर आ रहा है, उसका नाम आकाश सोलंकी है। जानकारी के मुताबिक आकाश सोलंकी भानुप्रतापपुर का भाजयुमो मंडल अध्यक्ष है।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक आकाश को भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश लठिया और भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजा पांडे का करीबी माना जाता है। जानकारी के मुताबिक आकाश ने तो ठेकेदार और ना ही व्यापारी है, फिर इतना सारा कैश लेकर वो कहां जा रहा है और क्या कर रहा है, इसके बारे में जानकारी नहीं है।

CG NEWS : इधर भाजुयमो नेता के नोटों के गड्डियों के साथ वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटाक्ष किया है। भूपेश बघेल ने कहा है कि “सुशासन” तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है! पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं? लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं. सुना है बेरोजगार हैं। सामान्य परिवार से आते हैं. अब ये बताइए कि ‘सुशासन’ में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire