Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : BSP कैंटीन के कुक ने लगाई फांसी, पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था

CG News : BSP कैंटीन के कुक ने लगाई फांसी, पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था
X

CG News : भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कार्यरत कोक ओवन कैंटीन के कुक अजय प्रजापति (29 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव सेक्टर-4, सड़क नंबर 36 स्थित आवासीय क्षेत्र के पीछे एक पेड़ से लटका मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

CG News : परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही अजय के परिवार में मातम छा गया। अजय अपनी पत्नी और 6 महीने के छोटे बच्चे के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। उनकी पत्नी भी घरों में काम करती हैं। सूचना मिलते ही अजय के पिता और भाई रायपुर से भिलाई पहुंचे।

CG News : पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि शनिवार रात करीब 8 बजे अजय शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद वे घर से बाहर निकल गए और देर रात तक वापस नहीं लौटे।

CG News : दोस्त के घर भी गए थे

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अजय रात में सड़क नंबर 27 स्थित अपने एक दोस्त के घर गए थे। वहां कुछ देर रुकने के बाद वे फिर निकल गए। इसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं चला और सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिला।

CG News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया। शव को लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल, सुपेला की मॉर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

CG News : संदिग्ध मानकर जांच शुरू

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। व्यक्तिगत विवाद, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी छानबीन की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire