Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रेत माफिया की बर्बरता, अवैध उत्खनन रोकने गए आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि फरार माफिया को पकड़ा जा सके।

CG News : रेत माफिया की बर्बरता, अवैध उत्खनन रोकने गए आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौत
X

CG News : बलरामपुर। जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम लिबरा में रेत माफिया की हैवानियत ने एक पुलिस आरक्षक की जान ले ली। रविवार मध्य रात्रि अवैध रेत उत्खनन रोकने की कोशिश कर रहे आरक्षक शिवबचन सिंह 43 वर्ष को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

CG News : बता दें कि रविवार रात करीब 11 बजे सनावल थाना पुलिस को ग्राम कुशफर में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की सूचना मिली थी। इस सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ सनावल थाना के चार आरक्षक, जिनमें शिवबचन सिंह शामिल थे, मौके पर पहुंचे। वहां जप्ती और पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम को लिबरा गांव में कन्हर नदी के किनारे अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिली। जैसे ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम लिबरा पहुंची, अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर भागने लगे।

CG News : आरक्षक शिवबचन सिंह ने एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय तेजी से ट्रैक्टर को उनकी ओर बढ़ाया और जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवबचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल आरक्षक को रामानुजगंज के अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन रास्ते में ही शिवबचन सिंह ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG News : सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम के साथ मिलकर रात में अवैध अतिक्रमण और रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान यह दुखद घटना घटी। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी पहचान करने के लिए सघन जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि फरार माफिया को पकड़ा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire