Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: बस्तर में BRO की एंट्री, नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण में तेज़ी, जिला मुख्यालय से जुड़ेंगे अंदरूनी गांव

CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन (BRO) के प्रवेश के बाद सड़क निर्माण कार्य में गति आई है। बीआरओ तेजी से सड़क निर्माण करने में जुटी है। इस प्रयास से बस्तर के

CG News: बस्तर में BRO की एंट्री, नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण में तेज़ी, जिला मुख्यालय से जुड़ेंगे अंदरूनी गांव
X

जगदलपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन (BRO) के प्रवेश के बाद सड़क निर्माण कार्य में गति आई है। बीआरओ तेजी से सड़क निर्माण करने में जुटी है। इस प्रयास से बस्तर के दूरदराज क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

CG News: बता दें कि करीब 20 वर्षों बाद बीआरओ की बस्तर में वापसी हुई है, और इस दौरान नक्सल विरोधी अभियानों का भी संचालन जारी है। बीआरओ अब नक्सलियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में सड़क बनाने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि इन इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

CG News: इस क्षेत्र में चार दशकों से नक्सलियों का प्रभाव रहा है, जिसके कारण यहां सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ था। लेकिन अब यह बदलाव आने वाला है। निर्माण कार्य के दौरान CRPF के जवान स्निफर डॉग्स के साथ सुरक्षा में तैनात रहते हैं। पहले चरण में बीजापुर के तरेम्म-पामेड और पूवर्ती इलाकों में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।

CG News: केंद्र सरकार ने बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर की सड़कों के लिए 250 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इस परियोजना के तहत, सुकमा-बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जा सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire