Breaking News
:

CG News: अपनी ही बारात में टल्ली होकर पहुंचा था दुल्हा, दुल्हन ने थप्पड़ लगाकर गेट से लौटाया, बिना दुल्हन के वापस गई बारात

CG News,Bride turns away drunk groom, returns without bride, Janjgir-Champa, Chhattisgarh

 CG News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शादी उस समय टूट गई, जब दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने द्वार पूजा से पहले ही शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। आखिर में पुलिस की समझाइश के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।


CG News: जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी में कार्यरत ग्राम खोखरा निवासी संत कुमार की शादी कोसमंदा निवासी मुस्कान प्रधान से तय हुई थी। दोनों परिवारों में विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। 23 जून को संत कुमार बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा, जहां वधु पक्ष ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात का स्वागत किया।


CG News: द्वार पूजा की रस्म के दौरान दूल्हे की हालत देखकर सभी हैरान रह गए। बताया गया कि वह शराब के नशे में इतना धुत था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही दुल्हन मुस्कान प्रधान ने शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने भी उसके निर्णय का समर्थन किया और विवाह नहीं कराने का फैसला लिया।


CG News: इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुल्हन ने नाराज होकर दूल्हे को दो-तीन थप्पड़ भी जड़ दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी योगिताबाली खापर्डे और थाना प्रभारी अशोक कुमार ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया। इसके बाद बारात बिना विवाह संपन्न हुए वापस लौट गई।


CG News: घटना की जानकारी मिलने पर जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मुस्कान प्रधान और उसके परिवार को सम्मानित किया। उन्होंने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर युवती के साहस की सराहना की।


CG News: पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह केवल एक शादी टूटने की घटना नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने वाला एक महत्वपूर्ण संदेश है। उन्होंने कहा कि युवाओं, विशेषकर युवतियों को गलत बातों के खिलाफ बेझिझक आवाज उठाने का साहस दिखाना चाहिए।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us