Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : संदिग्ध परिस्थितियों में नववधू की मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर...

बिलाईगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

CG News : संदिग्ध परिस्थितियों में नववधू की मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर...
X

CG News : सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने महिला के ससुराल वालों पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। घटना बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के पंडरीपानी की है, जहां बीते मार्च में मृतिका तुलसी बाई खुराना की शादी हुई थी।

CG News : मृतका के पिता कमल प्रसाद खुराना ने आरोप लगाया है कि शादी के दो महीने बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके अनुसार, दामाद और ससुराल वाले बेटी से दहेज में 1 लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर परिवार के लोग गांव में बैठक भी कर चुके थे। मृतिका के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं है, बल्कि उन्हें अधिक मात्रा में बीपी की दवाई दी गई थी।

CG News : मायके वालों का आरोप है कि उन्हें मृतका के अंतिम दर्शन का मौका नहीं दिया गया। उनका कहना है कि ससुराल वालों ने फोन से अंतिम संस्कार की सूचना दी, लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे, तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और उन्हें दर्शन तक का मौका नहीं दिया गया।

CG News : वहीं, मृतका के पति रूपनारायण रात्रे ने बताया कि उनकी पत्नी तुलसी को पहले से बीपी और हृदय संबंधित बीमारी थी, जिसका इलाज वह करवा रहे थे। उनका कहना है कि तुलसी ने दवाई की अधिक मात्रा ले ली थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनके परिवार ने तुलसी को किसी भी प्रकार से प्रताड़ित नहीं किया। बिलाईगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire