Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रिश्वतखोर लेखापाल पर गिरी निलंबन की गाज, 500 रुपये के लिए शिक्षक से की थी मांग...

इस हरकत से तंग आकर शिक्षक ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से शिकायत की, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा।

CG News : रिश्वतखोर लेखापाल पर गिरी निलंबन की गाज, 500 रुपये के लिए शिक्षक से की थी मांग...
X

CG News : जांजगीर-चांपा। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लेखापाल भुवन लाल सिदार पर रिश्वत लेने के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई है। लेखापाल ने अपने ही विभाग के शिक्षक से फॉर्म 16 जमा करने के बदले 500 रुपये की रिश्वत मांगी थी और रुपये मिलने के बाद ही फॉर्म स्वीकार करने की शर्त रखी थी। इस हरकत से तंग आकर शिक्षक ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से शिकायत की, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा।

CG News : बता दें कि शिक्षक उपेंद्र कुमार धीवर, सहायक शिक्षक (एल.वी.), शासकीय प्राथमिक शाला सोनडीह, विकासखंड अकलतरा ने 27 जनवरी 2025 को डीईओ को लिखित शिकायत दी। शिकायत में लेखापाल भुवन लाल सिदार पर फॉर्म 16 जमा करने के लिए 500 रुपये की मांग करने का आरोप लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने तत्काल एक जांच कमेटी गठित की और जल्द रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

CG News : जांच कमेटी ने अपनी पड़ताल पूरी कर रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शिक्षक की शिकायत सही पाई गई। कमेटी ने पाया कि लेखापाल भुवन लाल सिदार ने वास्तव में रिश्वत की मांग की थी। रिपोर्ट के आधार पर कमेटी ने घूसखोर लेखापाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद डीईओ जांजगीर-चांपा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भुवन लाल सिदार को निलंबित कर दिया।

CG News : डीईओ ने अपने निलंबन आदेश में लिखा, उपेंद्र कुमार धीवर के शिकायती पत्र दिनांक 27.01.2025 के आधार पर भुवन लाल सिदार, लेखापाल, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के खिलाफ फॉर्म 16 लेने के एवज में 500 रुपये की मांग की शिकायत की जांच में पुष्टि हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire